Ranchi

May 08 2024, 21:47

पीएस संजीव लाल को लेकर ईडी की टीम पहुंची थी प्रोजेक्ट भवन, ग्रामीण विकास विभाग के दफ्तर, जाने पूरी खबर कितने रुपए मिले यहां से

*

रांची : 6 मई को ग्रामीण विकास विभाग के मंत्री आलमगीर आलम के सरकारी ओएसडी संजीव लाल के ठिकानों पर छापेमारी के दौरान करोड़ों रुपये जब्त करने के बाद ईडी की टीम ने मंगलवार को भी कुछ ठिकानों पर छापेमारी की थी वहां से भी पैसे की बारामती की गई।

आज फिर बड़ी एक बार ईडी की टीम बुधवार को संजीव लाल के साथ झारखंड मंत्रालय पहुंची। ईडी ने झारखंड के ग्रामीण विकास मंत्री के पीएस (आप्त सचिव) संजीव लाल कार्यालय के कमरे को खंगाला। इस दौरान 500 नोटों के कई बंडल मिले हैं। सूत्रों की माने तो यह रकम करीब दो लाख रुपए बरामद किए हैं। साथ ही बहुत सारे कागजात भी ईडी की टीम ने जब्त किए हैं।

ईडी की इस कार्रवाई से प्रशासनिक महकमे के साथ-साथ राजनीतिक गलियारे में खलबली मच गयी है। क्योंकि ऐसा पहली बार हो रहा है जब ईडी की टीम सरकार के मंत्रालय में घुसी है। सोमवार को हुई छापेमारी और आज प्रोजेक्ट भवन में मिले कागजात की गुत्थी अब ईडी सुलझाएगी। 

झारखंड प्रशासनिक सेवा के अधिकारी संजीव लाल पर आरोप है कि वे टेंडर मैनेज कर कमीशन की रकम वसूलते थे।

 इंजीनियर और ठेकेदारों से कमीशन की रकम वसूली जाती थी। बताया जाता है कि कमीशन की रकम मंत्री आलमगीर आलम के सहायक जहांगीर आलम के पास रखी जाती थी। यहां से यह पैसे कहां जाते थे इसकी छानबीन में ईडी लगी हुई है। संभावना जताई जा रही है कि इसमें कुछ सफेद पोस लोगों के नाम भी सामने आ सकते हैं।

Ranchi

May 08 2024, 17:04

संजीव और जहांगीर को मिली 6 दिन की रिमांड के पहले दिन ED के अधिकारी पूछताछ के बाद पहुंचे झारखंड मंत्रालय

रांची: पीएमएलए कोर्ट से संजीव और जहांगीर को मिली 6 दिन की रिमांड के पहले दिन ED के अधिकारी कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद पहुंचे झारखंड मंत्रालय।

 मंत्रालय में ग्रामीण विकास विभाग से जुड़े कई फाइल को खंगालने में लगी है ईडी की टीम। रिमांड के पहले दिन ही ईडी के अधिकार दोनों को बिरसा मुंडा केन्द्रीय कारा से लेकर सीधे झारखंड मंत्रालय पहुंचे। मंत्रालय में ग्रामीण विकास विभाग से जुड़े कई फाइल को खंगालने में लगी है। 

 ग्रामीण विकास विभाग में हुए भ्रष्टाचार की जांच ईडी कर रही है। संभवत इसके बाद आगे की कार्रवाई करने की तैयारी है। बता दे कि सोमवार को ईडी ने झारखंड में एक साथ दर्जनों ठिकानों पर छापेमारी की थी। जिसके बाद इसी कड़ी में मंगलवार को भी छापेमारी जारी थी। जिसमें मंत्री आलमगीर आलम से के निजी सचिव के ठिकानों से करीब 35 करोड़ नगद और कई ट्रांसफर पोस्टिंग से जुड़ी जानकारी मिली थी। जिसके बाद जहांगीर और संजीव को गिरफ्तार कर लिया गया था। अब इस जांच को आगे बढ़ाने के लिए दोनों को रिमांड पर लेकर पूछताछ की रही है।

Ranchi

May 08 2024, 13:03

झामुमो का बागी नेताओं पर गिरी गाज, चमरा लिंडा को पार्टी के सभी पदों से किया सस्पेंड, विधायक लोबिन हेंब्रम पर भी हो सकती है कारवाई


रांची : लोकसभा चुनाव 2024 के लिए टिकट न मिलने से 'इंडिया' गठबंधन के कई नेता बागी हो गए। अब इन नेताओं पर कार्रवाई शुरू हो गई है। झारखंड मुक्ति मोर्चा ने अंतत: विधायक चमरा लिंडा पर कार्रवाई कर दी है। गंठबंधन से टिकट नहीं मिलने पर निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लड़ रहे विधायक चमरा लिंडा को पार्टी ने सभी पदों से निलंबित कर दिया है। जेएमएम ने इस बारे में पत्र जारी कर दिया।

जेएमएम के केंद्रीय महासचिव विनोद कुमार पांडेय की ओर से जारी पत्र में कहा गया है कि चमरा लिंडा ने लोहरदगा सीट से नामांकन कर गठबंधन धर्म के विपरीत कार्य किया है। ऐसे में उन्हें पार्टी की केंद्रीय कमेटी के अध्यक्ष शिबू सोरेन के निर्देश पर पार्टी के सभी पदों से मुक्त करते हुए सदस्यता से निलंबित किया जाता है।

बता दें कि इसी तरह चार मई को झामुमो ने खूंटी संसदीय सीट पर बागी प्रत्याशी पार्टी के कोलेबीरा के पूर्व विधायक बसंत लोंगा को भी निष्कासित कर दिया था।खूंटी में महागठबंधन के खिलाफ चुनाव लड़ने और पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल रहने का आरोप लगाते हुए उन्हें सभी पदों से मुक्त करते हुए पार्टी के प्राथमिक सदस्यता से छह साल के लिए निष्कासित किया गया है।

इस तरह की करवाई को देखते हुए यह अनुमान लगाया जा रहा है कि अगली गाज विधायक लोबिन हेंब्रम पर भी गिर सकती है। झामुमो के विधायक लोबिन हेंब्रम कल सात मई को राजमहल लोकसभा सीट से अपनी ही पार्टी के उम्मीदवार विजय हांसदा के खिलाफ नामांकन दाखिल कर चुके हैं। हालांकि, अब तक पार्टी ने उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की है।

Ranchi

May 08 2024, 12:53

रांची में हल्की बारिश से मौसम हुआ खुशनुमा, गर्मी से लोगो को मिली राहत

शाम को हुई बारिश से मौसम खुशनुमा हो गया। बारिश से लोगों को गर्मी से हल्की राहत मिली। राजधानी रांची समेत प्रदेश के कई जिलों बारिश हुई, जिससे तापमान में कमी और मौसम ठंडा हो गया। जबकि कुछ जिलों में कहीं-कहीं ओलावृष्टि भी हुई है।

पिछले 24 घंटे में झारखंड के मौसम की बात की जाए तो झारखंड के अधिकतम जिलों में बारिश देखी गई. वही सबसे अधिक बारिश बहरागोड़ा में हुई। जहां तापमान 43 डिग्री को पार कर चुका था वहीं अब बारिश की वजह से तापमान में 7 से 8 डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गई है। वही मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में बने एंटी साइक्लोनिक सर्कुलेशन की वजह से ही झारखंड का मौसम ऐसा देखा जा रहा है।

मौसम विभाग के अनुसार अगर आज की बात करे तो आज भी झारखंड के कई जिलों में बारिश होगी जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। आज भी पूरे राज्य में 22 से 25 डिग्री के बीच में अधिकतम तापमान रहने वाला है।

जहां कल 7 मई को बारिश के साथ कई जिलों में वज्रपात की स्थिति देखी गई वही आज भी कुछ जिलों में वज्रपात को लेकर ऑरेंज अलर्ट मौसम विभाग की ओर से जारी किया गया है। उन जिलों में पूर्वी सिंहभूम, साहिबगंज, जामताड़ा, धनबाद, बोकारो रांची, दुमका शामिल है। इन जिलों में खासकर लोगों को वज्रपात से सचेत रहने की जरूरत है।

Ranchi

May 07 2024, 21:10

रांची संसदीय क्षेत्र की स्क्रूटनी हुई पूरी, 06 अभ्यर्थियों के नामांकन में पायी गयी त्रुटि,


09 मई को अभ्यर्थी नाम ले सकते हैं वापस

रांची : रांची संसदीय क्षेत्र के लिए स्क्रूटनी की प्रक्रिया आज 07 मई को संपन्न हो गयी। समाहरणालय ब्लॉक-ए स्थित कमरा संख्या 207 में पूर्वाह्न 11ः00 बजे से अभ्यर्थियों एवं उनके प्रस्तावकों की उपस्थिति में रांची संसदीय क्षेत्र के निर्वाची पदाधिकारी राहुल कुमार सिन्हा द्वारा बारी-बारी से सभी 33 अभ्यर्थियों ने नाम-निर्देशन पत्रों की संवीक्षा की गयी।

 

रांची संसदीय क्षेत्र से सभी 33 अभ्यर्थियों के नाम-निर्देशन पत्र की संवीक्षा में 27 अभ्यर्थियों के नामांकन सही पाये गये।  

1.मिंटू पासवान, सोशलिस्ट यूनिटी सेंटर ऑफ इंडिया (कम्यूनिस्ट)।

2.रामहरि गोप, अंबेडकराइट पार्टी ऑफ इंडिया।

3.अरशद अयूब, निर्दलीय। 

4.पंकज कुमार रवि, पीपुल्स पार्टी ऑफ इंडिया (डेमोक्रेटिक)। 

5.संजय सेठ, भारतीय जनता पार्टी।

6.हरिनाथ साहू, लोक अधिकार पार्टी। 

7.अंजनी पांडे, आदिवासी किसान मजदूर पार्टी। 

8.धनंजय कुमार भगत, मेरा अधिकार राष्ट्रीय दल।

9.मनोरंजन भट्टाचार्य, निर्दलीय। 

10 मनोज कुमार, बहुजन समाज पार्टी।  

11.निपु सिंह, राष्ट्रीय जनसंघर्ष स्वराज पार्टी। 

12.धर्मेंद्र तिवारी, भारतीय जनतंत्र मोर्चा। 

13.बिरेंद्र नाथ मांझी, अबुआ झारखंड पार्टी। 

14.देवेंद्र नाथ महतो, निर्दलीय। 

15.प्रवीण कच्छप, सम्पूर्ण भारत क्रांति पार्टी। 

16.कामेश्वर प्रसाद साव, निर्दलीय। 

17.सर्वेश्वरी साहू, एकल सनातन भारत दल।

18.सोमा सिंह, जय महाभारत पार्टी।

19.यशस्विनी सहाय, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस।

20.श्याम बिहारी प्रजापति, भागीदारी पार्टी। 

21.विनोद उरांव, बहुजन मुक्ति पार्टी

23.रंजना गिरि, रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (ए)

24.प्रबीण चन्द्र महतो, निर्दलीय

27.ऐनुल अंसारी, निर्दलीय।

28.संतोष कुमार जायसवाल, निर्दलीय।

29.हेमंती देवी, समता पार्टी

31 कोलेश्वर महतो, निर्दलीय

वही की गई स्क्रूटनी के दौरान 06 अभ्यर्थियों के नामांकन में त्रुटि पायी गयी, जिसके बाद उनका नामांकन अस्वीकृत कर दिया गया। 

22. संदीप उरांव, निर्दलीय।

25. संजय कुमार महतो, निर्दलीय।

26. अमरेंद्र कुमार, झारखंड जनक्रांति मोर्चा।

30. प्रेमनाथ बड़ाईक, निर्दलीय।

32. मंजू देवी, निर्दलीय।

33. सुशील कुमार, स्वराज एकता पार्टी।

संवीक्षा के बाद जिन अभ्यर्थियों के नामांकन स्वीकृत हुए हैं वो दिनांक 09 मई को अपराह्न 03ः00 बजे तक अपना नाम वापस ले सकते हैं। इसी दिन अपराह्न 04ः00 बजे से अभ्यर्थियों को चुनाव चिन्ह आवंटित किये जायेंगे।

Ranchi

May 07 2024, 21:02

रांची में मिले कैश पर सियासत गरमाई, नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी ने उठाया सवाल,

 राहुल गांधी की जनसभा मे कांग्रेस विधायक दल के नेता आलमगीर आलम क्यों नही नजर आये

सोमवार को कांग्रेस विधायक दल के नेता आलमगीर आलम के निजी सचिव के नौकर के आवास से 35 करोड़ रुपये की राशि बरामद की गई है। इस मामले में छापेमारी अभी भी चल रही है। इसी मुद्दे को लेकर भाजपा विधायक दल के नेता अमर बावरी ने कहा कि कांग्रेस विधायक दल के नेता आलमगीर आलम और राहुल गांधी से यह जानना चाहता हूं कि कांग्रेस विधायक दल के नेता आज उनकी सभा में क्यों नहीं दिखे? वे कहां छुपे हुए है? 

झारखंड और झारखंडियों के लुटे हुए पैसे का जो नंगा नाच इस महा गठबंधन की सरकार में किया जा रहा है उससे पूरे झारखंड शर्मसार हो रहा है। पैसों की गद्दी का पहाड़ जिस तरह से झारखंड में मिल रहा है उससे कहा जा सकता है कि इसकी नींव कांग्रेस ने आजादी के बाद से ही रख दी थी। उन्होंने कहा कि यदि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले 10 वर्षों से देश की बागडोर नहीं होती तो यह स्थिति और भी भयावह हो गयी होती।

नेता प्रतिपक्ष ने जेल में बंद पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर भी निशाना साधते हुए कहा कि उन्होंने चुनाव को प्रभावित करने के लिए न सिर्फ ट्रांसफर पोस्टिंग और टेंडर मैनेज के नाम पर पैसों की उगाही की बल्कि अपने पसंद के अधिकारियों को भी चुनाव प्रभावित करने के लिए काम में लगा दिया है। नेता प्रतिपक्ष ने बताया कि पलामू में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनसभा और रांची में आयोजित रोड शो में जिस तरह से जिला प्रशासन आमजन को सभा में सम्मिलित होने से रोका है और मीडिया वालों के हाथों से माइक छीन ली है इससे साफ लगता है कि महागठबंधन की सरकार हर कीमत पर इस चुनाव को प्रभावित करने का मन बना चुकी है। 

अमर बावरी ने झारखंड में मिले पैसे के विषय में कहा कि राहुल गांधी को यह बताना चाहिए कि पैसे किसके हैं और जहांगीर आलम का आलमगीर आलम के साथ क्या संबंध है। 

राजद के सुप्रीमो लालू यादव के बयान पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा कि इंडी एलाइंस का घोषणा पत्र मुस्लिम ध्रुवीकरण को बढ़ावा देने का काम कर रही है। जिसे देश की जनता कभी भी पूरी नहीं होने देगी। आरक्षण के मुद्दे पर उन्होंने बताया कि किस तरह से अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी से दलित और आदिवासियों का आरक्षण खत्म कर दिया गया। किस तरह से इंदिरा गांधी ने एक निर्णय को बदलने के लिए पूरे देश में इमरजेंसी लगया दिया।

Ranchi

May 07 2024, 19:08

कोर्ट ने कैश कांड में गिरफ्तार संजीव लाल और उनके सहायक को 6 दिनों के लिए दी ईडी को रिमांड पर, पूछताछ के बाद हों सकते और कई खुलासे

रांची: झारखंड सरकार के ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम के निजी सचिव संजीव लाल और उनके नौकर जहांगीर को कैस कांड में गिरफ्तार कर ईडी ने PMLA कोर्ट में पेश किया।

 पीएमएलए कोर्ट से दोनो को 6 दिनों की रिमांड अवधि में भेजा गया। अब ईडी को पूछताछ के लिए 13 मई तक का समय मिला है और ये रिमांड अवधि कल यानी बुधवार से शुरू होगी।

 आज उन्हे जेल भेज दिया गया है। बता दें कि ईडी ने पूछताछ के लिए 10 दिनों की रिमांड मांगी थी, न्यायाधीश प्रभात कुमार शर्मा की अदालत ने इसे अस्वीकार करते हुए सिर्फ 6 दिन की ही रिमांड दी। दोनों की रिमांड अवधि 13 मई को समाप्त होगी।

संजीव लाल और जहांगीर के अधिवक्ता ने बताया जहांगीर के घर मिले पैसों के सोर्स को नही बता पाए। वही संजीव लाल के घर मिले पैसे की जानकारी दे देंगे।

Ranchi

May 07 2024, 12:35

झारखंड में सभी सीटो पर जीत का दावा कर रहे INDIA और NDA, जनता को लुभाने के लिए स्टार प्रचारकों की होड़


रांची से जयंत कुमार 

झारखंड के पहले और दूसरे चरण की लोकसभा चुनाव के लिए सभी पार्टियों ने अपनी ताकत एक कर दी है। राज्य में पहले चरण की चुनाव 13 मई को चार लोकसभा सीटों सिंहभूम, खूंटी, लोहरदगा और पलामू में होना है। वहीं दूसरे चरण के लिए 20 में को तीन सीट चतरा, पलामू, लोहरदगा में चुनाव होना है।

बता दे कि झारखंड में 14 लोकसभा सीटों में से दूसरे चरण में आधे सीटों पर चुनाव संपन्न हो जाएगा। इंडिया और एनडीए गठबंधन अपनी इन सीटों पर जीत सुनिश्चित करने के लिए पूरी ताकत लगा दी है। ऐसे में यह गठबंधन जनता को अपने पक्ष में करने के लिए स्टार प्रचारको की सभाएं आयोजित कर रही है।

जहां अभी हाल ही में 3 मई को देश के प्रधानमंत्री झारखंड का दो दिवसीय दौरा पूरा कर चुके हैं वहीं आज कांग्रेस के राहुल गांधी झारखंड पहुंच रहे हैं। राहुल गांधी उसी जगह से अपना प्रचार अभियान शुरू करेंगे जहां से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया था। वह चाईबासा के टाटा कॉलेज में झारखंड मुक्ति मोर्चा की उम्मीदवार जोबा मांझी के समर्थन में जनसभा को संबोधित करेंगे। जिसके बाद लोहरदगा में सुखदेव भगत के समर्थन में और गुमला जिला के बसिया में चुनावी सभा में भाग लेंगे। कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी के भी झारखंड दौरे की संभावना जताई जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रियंका गांधी रांची और धनबाद में जनसभा को संबोधित करेंगी। लेकिन अभी तिथि की बात करें तो इसकी घोषणा अभी नहीं हुई है। कहा यह जा रहा है कि इन दोनों सीटों पर इंडिया गठबंधन की ओर से महिला प्रत्याशी को उतारा गया है इसलिए उनके समर्थन में प्रियंका गांधी आएंगी।

इस मामले में भला एनडीए कैसे पीछे रहती। झारखंड के दो दिवसीय दौरा पूरा करने के बाद प्रधानमंत्री एक बार फिर से झारखंड दौरे पर आएंगे। वो 12 मई को चतरा संसदीय क्षेत्र में सिमरिया में जनसभा को संबोधित करेंगे। कोडरमा लोकसभा क्षेत्र में बिरनी प्रखंड में भी 16 मई को पीएम जनसभा को संबोधित करेंगे।

इसी तरह गृह मंत्री अमित शाह 10 में को झारखंड के खूंटी जिला में जनसभा को संबोधित करेंगे। यह भी बताया जा रहा है कि 10 में को ही छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णु देव सिमडेगा में जनसभा करेंगे।

इस तरह से देश के बड़े पार्टियों के स्टार प्रचारक का झारखंड में लगातार आना झारखंड वासियों को कितना लाभ पहुंचता है या फिर लोक लुभावने वादे ही रह जाएंगे। स्टार प्रचारकों के संबोधन से वहां खड़े प्रत्याशियों को वोट का कितना लाभ मिल पाता है, यह तो समय बताएगा

Ranchi

May 06 2024, 21:44

ED को छापे में मिला नोटों का अंबार, जहांगीर आलम के आवास पर पहुंचे ED के ज्वाइंट डायरेक्टर





केंद्रीय एजेंसी ईडी के छापेमारी में रांची एक बार फिर से सुर्खियों में छा गई है।ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम के निजी सचिव संजीव लाल से जुड़े नौकर के घर के एक कमरे में नोटों अंबार मिला। नौकर जहांगीर आलम के घर नोटों का अंबार इतना कि उसे गिनते गिनते मशीन थक गए यानी की एक-एक कर दो मशीन खराब हो गए।

शाम करीब 7:15 में बरामद नोट की गिनती के लिए एक और नई मशीन लेकर जहाँगीर के आवास पर पहुँची। ईडी की टीम अब तक टोटल 8 नोट गिनने वाली मशीन लगी हुई है। प्रवर्तन निदेशालय के एडिशनल जॉइन्ट डायरेक्टर कपिल राज भी संजीव लाल के सहायक जहांगीर आलम के आवास पर पहुंचे और करीब दो घंटे के बाद निकल गए।

वही नोटो की बात करे तो अबतक सूत्रों के अनुसार 30 करोड़ की गिनती हो चुकी है। अनुमान लगाया जा रहा है कि यह गिनती 40 करोड़ तक जा सकता है। एक दूसरे छापेमारी में रांची के एक बिल्डर के यहां छापेमारी हुई जहां से कभी ढाई करोड रुपए बरामद हुए।

Ranchi

May 06 2024, 18:48

रांची लोकसभा सीट से बसपा प्रत्याशी मनोज कुमार ने नॉमिनेशन के अंतिम दिन दाखिल किया नामांकन


रांची : रांची लोकसभा सीट से नामांकन का आज 6मई को अंतिम दिन जहा 6 प्रत्याशियों ने अपना पर्चा दाखिल किया है। वहीं बहुजन समाज पार्टी से मनोज कुमार ने रांची समरहालय में नामांकन किया।

नामांकन के बाद मनोज कुमार ने कहा कि हम पार्टी सुप्रीमो मायावती की तरह रांची में समाज के विकास का कार्य करेंगे। विशेष कर रांची के दलित शोषित जनता के उत्थान का कार्य करेंगे।

 उन्होंने यह भी कहा झारखंड में जेएमएम और कांग्रेस की सरकार सिर्फ जनता को लूटने का कार्य कर रही है। भाजपा के शासन काल में सिर्फ बेरोजगारी बढ़ी है और महंगाई अपने चरम सीमा पर है।